तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते
होंठों से हम कुछ कह नहीं सकते,
कैसे बयाँ करें हम यह हाल-ए-दिल आपको,
कि तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
| उनके लबो पर देखो फिर आज मेरा नाम आया है, लेकर नाम मेरा देखो महबूब आज कितना शरमाया है, पूछे मेरी ये आँखे उनसे कि कितनी मोहब्बत है मुझसे, बोले वो पलके झुका कि मेरी हर साँस में बस तू ही समाया है। |
मुहब्बत का इम्तिहान आसान नहीं,
प्यार सिर्फ पाने का नाम नहीं,
मुद्दतें बीत जाती हैं किसी के इंतज़ार में,
ये सिर्फ पल-दो-पल का काम नहीं!
तेरी चाहत में हम ज़माना भूल गये !
किसी और को हम अपनाना भूल गये !!
तुम से मोहब्बत हैं बताया सारे जहाँ को !
बस एक तुझे ही बताना भूल गये.....!!
आपने कहा मोहब्बत पूरी नहीं होती |
हम कहते हैं हर बार ये बात जरुरी नहीं होती ||
मोहब्बत तो वो भी करते हैं उनसे......|
जिन्हें पाने की कोई उम्मीद नहीं होती ||
जिंदगी में तुमसे एक लम्बी मुलाकात हो !
मिलकर साथ बैठे हम और लम्बी बात हो !
करने को सिर्फ तेरी - मेरी बात हो....!
रुक जाये वक़्त फिर दिन हो न रात हो !!
साथ हमारा पल भर ही सही !
पर ये पल जैसा मुक़मल कोई कल नहीं !!
हो शायद फिर मिलना हमारा कहीं !
तू जो नहीं तो तेरी यादे संग सही !!
मोहब्बत के सपने दिखाते बहुत हैं !
वो रातों में हमको जगाते बहुत हैं !!
मैं आँखों में काजल लगाऊ तो कैसे !
इन आँखों को लोग रुलाते बहुत हैं !!
बदलना आता नहीं हमको मौसम की तरह !
हर एक रूप में तेरा इंतज़ार करते हैं......!!
न तुम समेट सकोगी जिसे क़यामत तक !
कसम तुम्हारी तुम्हे इतना प्यार करते हैं !!
दूर कही मेरी नजरो में रहती हो तुम !
हर लम्हा मेरे खयालों में रहती हो तुम !!
कैसे हो किस हाल में हो तुम......?!
दिल के हर सवाल में रहती हो तुम !!
चुपके से धड़कन में उतर जायेंगे !
राहे उल्फत में हद से गुजर जायेंगे !!
आप जो हमे इतना चाहेंगे......!
हम तो आपकी साँसों में पिघल जायेंगे !!
जुबान खामौश आँखों में नमी होगी !
यही बस एक दास्ता-ऐ-जिंदगी होगी !!
भरने को तो हर जख्म भर जायेंगे !
कैसे भरेगी वो जगह जहाँ आपकी कमी होगी !!
आँशु आँखों से कभी गिर न पाए !
न दर्द हो तुझे न कभी चोट आए !!
मेरे हिस्से में ज्यादा ख़ुशी तो नहीं !
पर रब करे वो भी तुझे मिल जाए !!
मेरे दिल के नाज़ुक धड़कनो को !
तुमने धड़कना सिखा दिया.....!!
जब से मिला हैं प्यार तेरा !
ग़म में भी मुस्कुराना सिखा दिया !!
किस कदर मुझको सताते हो तुम !
भूल जाने पे भी याद आते हो तुम..!!
जब भी खुदा से कुछ मांगता हूँ !
मेरे दिल की दुवा बन जाते हो तुम !!
Back to TOP