.....
Showing posts with label Good Morning Shayari. Show all posts
Showing posts with label Good Morning Shayari. Show all posts

सुबह-सुबह आपको एक पैगाम देना है

सुबह-सुबह आपको एक पैगाम देना है,
आपको सुबह का पहला सलाम देना है,
गुज़रे सारा दिन आपका ख़ुशी में,
आपकी सुबह को खूबसूरत सा नाम देना है।
सुप्रभात...

Read more...

क्या मांगू मैं खुदा से तेरे वास्ते

क्या मांगू मैं खुदा से तेरे वास्ते,
सदा ख़ुशियाँ ही रहे तेरे रास्ते,
हँसी तेरे चेहरे पे रहे इस तरह,
खुश्बू फूलों का साथ निभाती है जिस तरह।
सुप्रभात....

Read more...

हर फूल आपको एक नया अरमान दे

हर फूल आपको एक नया अरमान दे,
सूरज की हर किरण आपको सलाम दे,
निकले कभी जो एक आँसू भी आपका,
तो खुदा आपको उससे दोगुनी मुस्कान दे।
सुप्रभात...

Read more...

जितनी खूबसूरत ये सुबह है

जितनी खूबसूरत ये सुबह है,
उतना ही खूबसूरत आपका हर पल हो,
जितनी भी खुशियाँ आज आपके पास हैं,
उससे भी अधिक आने वाले कल हो।
सुप्रभात...

Read more...

हँसी आपकी कोई चुरा ना पाये

हँसी आपकी कोई चुरा ना पाये,
कभी कोई आपको रुला ना पाये,
खुशियों के ऐसे दीप जले ज़िंदगी में,
कि कोई तूफ़ान भी उसे बुझा ना पाये।
सुप्रभात...

Read more...

सुबह की हर धूप कुछ याद दिलाती है

सुबह की हर धूप कुछ याद दिलाती है,
हर महकती खुशबू एक जादू जगाती है,
कितनी भी व्यस्त क्यों ना हो यह ज़िन्दगी,
सुबह सुबह अपनों की याद आ ही जाती है।
सुप्रभात...

Read more...

सुबह सुबह ज़िन्दगी की शुरुआत होती है

सुबह सुबह ज़िन्दगी की शुरुआत होती है,
किसी अपने से बात हो तो खास होती है,
हँस के प्यार से अपनों को सुप्रभात बोलो तो,
खुशियाँ अपने आप साथ होती हैं।
सुप्रभात...

Read more...

सारा जहाँ उसी का है जो मुस्कुराना जानता है

सारा जहाँ उसी का है जो मुस्कुराना जानता है,
रौशनी भी उसी की है जो शमा जलाना जानता है,
हर जगह मंदिर मस्जिद और गुरूद्वारे हैं लेकिन,
ईश्वर तो उसी का है जो सर झुकाना जानता है।
सुप्रभात...

Read more...

मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी

मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी,
खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगी,
गम का साया कभी आप पर ना आये,
दुआ है यह हमारी आप सदा यूँ ही मुस्कुराएं।
सुप्रभात....

Read more...

जो उड़ते हैं अहम के आसमानों में

जो उड़ते हैं अहम के आसमानों में,
ज़मीन पर आने में वक़्त नहीं लगता,
हर तरह का वक़्त आता है ज़िंदगी में,
वक़्त के गुज़रने में वक़्त नहीं लगता।
सुप्रभात...

Read more...

हर घर में ख़ुशी की फुहार हो

हर घर में ख़ुशी की फुहार हो,
हर आँगन में सुबह शाम मस्ती की बहार हो,
खुशियों की नदियाँ बहती रहें सब के दिलों में,
ऐसे ही सदा हँसता और मुस्कुराता हर परिवार हो।
सुप्रभात..

Read more...

खिलखिलाती सुबह, ताज़गी से भरा सवेरा है

खिलखिलाती सुबह, ताज़गी से भरा सवेरा है,
सुबह की बहारों ने आपके लिए रंग बिखेरा है,
सुबह कह रही है जाग जाओ अब नींद से,
आपकी मुस्कुराहट के बिना तो सब अधूरा है।
सुप्रभात...

Read more...

लम्हों की एक किताब है ज़िन्दगी

लम्हों की एक किताब है ज़िन्दगी,
साँसों और ख्यालों का हिसाब है ज़िन्दगी,
कुछ ज़रूरतें पूरी, कुछ ख्वाहिशें अधूरी,
बस इन्ही सवालों का जवाब है ज़िन्दगी।
सुप्रभात..

Read more...

नयी सुबह में नयी उमीदों..

हर पल आपको खुशियों की सौगात मिले,
नयी सुबह में नयी उमीदों का आग़ाज़ मिले,
मुश्किलों का न करना पड़े सामना कभी,
मंज़िल तक पहुँचने के लिए ऐसा रास्ता मिले।
सुप्रभात!

Read more...

कभी भूले ही नहीं तो याद क्या करें

मिला है सब कुछ तो फरियाद क्या करें,
दिल हो परेशान तो जज़्बात क्या करें,
तुम सोचते होंगे कि आज याद नहीं किया,
कभी भूले ही नहीं तो याद क्या करें।
सुप्रभात!

Read more...

हर सुबह तेरी ज़िंदगी में

हर सुबह तेरी ज़िंदगी में नयी रौशनी हो,
ग़मों का कहीं नाम न हो हर जगह ख़ुशी ही ख़ुशी हो,
अगर आ जाये कभी कोई मुसीबत,
तुझसे मिलने से पहले वो मेरे रु-ब-रु हो।
सुप्रभात!

Read more...

इस नयी सुबह का यह नया सवेरा

इस नयी सुबह का यह नया सवेरा,
सूरज की किरणों संग है हवाओं का बसेरा,
आसमान में है खिला सूरज का चेहरा,
मुबारक हो आपको हसीन यह सवेरा।
सुप्रभात!

Read more...

रहे सलामत ज़िंदगी उनकी

रहे सलामत ज़िंदगी उनकी,
जो मेरी ख़ुशी की फरियाद करते हैं,
ऐ खुदा उनकी ज़िंदगी खुशियों से भर दे,
जो मुझे याद करने के लिए अपना एक पल बर्बाद करते हैं।
सुप्रभात!

Read more...

पर आपका दिन शुभ हो..

सुबह का मौसम जैसे जन्नत का एहसास,
आँखों में नींद और चाय की तलाश,
जागने की मज़बूरी, थोड़ा और सोने की आस,
पर आपका दिन शुभ हो हमारी सुप्रभात के साथ।
सुप्रभात!

Read more...

Good Morning Shayari, कदम कदम पर बहारों ने....


कदम कदम पर बहारों ने साथ छोड़ दिया;
पड़ा जब वक़्त तो अपनों ने साथ छोड़ दिया;
कसम खाई थी इन सितारों ने साथ देने की;
सुबह होते ही सितारों ने भी साथ छोड़ दिया!

शुभ प्रभात।

Read more...
Please like this website on facebook

फेसबुक उपयोगकर्ता के लिए टिप्पणी करने हेतु आसान टिप्पणी बॉक्स

  © World Of Hindi Shayari. All rights reserved. Blog Design By: Jitmohan Jha (Jitu)

Back to TOP