.....
Showing posts with label Rishte Shayari. Show all posts
Showing posts with label Rishte Shayari. Show all posts

हम खुदा से दर्द की दुआ मांगने लगे

आँखों में देख कर वो दिल की हकीकत जानने लगे,
उनसे कोई रिश्ता भी नहीं फिर भी अपना मानने लगे,
बन कर हमदर्द कुछ ऐसे उन्होंने हाथ थामा मेरा,
कि हम खुदा से दर्द की दुआ मांगने लगे।

Read more...

लगे न नज़र इस रिश्ते को ज़माने की

लगे न नज़र इस रिश्ते को ज़माने की,
पड़े न ज़रुरत कभी एक-दूजे को मनाने की,
छोड़ना न कभी आप हमारा ये साथ,
तमन्ना हमारी भी है इसे मौत तक निभाने की।

Read more...

दिल से बने रिश्तों का नाम नहीं होता

दिल से बने रिश्तों का नाम नहीं होता,
इनका कभी भी निरर्थक अंजाम नहीं होता,
अगर निभाने का हो जज्बा दोनों तरफ,
तो ये पाक रिश्ता कभी बदनाम नहीं होता।

Read more...

कुछ रिश्ते इस जहान में ख़ास होते हैं

कुछ रिश्ते इस जहान में ख़ास होते हैं,
हवा के रुख से जिन के एहसास होते हैं,
यह दिल की कशिश नहीं तो और क्या हैं,
दूर रह कर भी वो दिल के कितने पास होते हैं।

Read more...

रिश्तों का विश्वास टूट ना जाये..

रिश्तों का विश्वास टूट ना जाये,
दोस्ती का साथ कभी छूट ना जाये,
ऐ खुदा गलती करने से पहले संभाल लेना मुझे,
कहीं मेरी गलती से मेरा कोई अपना रूठ ना जाये।

Read more...

रिश्तों की ही दुनिया में अक्सर ऐसा होता है

रिश्तों की ही दुनिया में अक्सर ऐसा होता है,
दिल से इन्हें निभाने वाला ही अक्सर रोता है,
झुकना पड़े तो झुक जाना अपनों के लिए,
क्योंकि हर रिश्ता एक नाज़ुक समझौता होता है।

Read more...

छोटी सी बात पे लोग रूठ जाते हैं..

छोटी सी बात पे लोग रूठ जाते हैं,
हाथ उनसे अनजाने में छूट जाते हैं,
कहते हैं बड़ा नाज़ुक है अपनेपन का यह रिश्ता,
इसमें हँसते-हँसते भी दिल टूट जाते हैं।

Read more...

रिश्ते निभाना कोई मुश्किल तो नहीं

यादें अक्सर होती हैं सताने के लिए,
कोई रूठ जाता है फिर मान जाने के लिए,
रिश्ते निभाना कोई मुश्किल तो नहीं,
बस दिलों में प्यार चाहिए उन्हें निभाने के लिए।

Read more...

रिश्ता कोई भी हो उसे ऐसे निभाओ

कोशिश करो कि कोई तुम से ना रूठे,
ज़िंदगी में अपनों का कभी साथ ना छूटे,
रिश्ता कोई भी हो उसे ऐसे निभाओ,
कि उस रिश्ते की डोर ज़िंदगी भर ना टूटे।

Read more...

हर रिश्ते में मिलावट देखी..

हर रिश्ते में मिलावट देखी,
कच्चे रंगों की सजावट देखी,
लेकिन सालों-साल देखा है माँ को,
उसके चेहरे पे ना कभी थकावट देखी,
ना ममता में कभी कोई मिलावट देखी।

Read more...

दूर हो जाने से रिश्ते नहीं टूटते

दूर हो जाने से रिश्ते नहीं टूटते,
न ही सिर्फ पास रहने से जुड़ते हैं,
ये तो दिलों के बंधन हैं इसलिए,
हम तुम्हें और तुम हमें नहीं भूलते।

Read more...

रखना थोड़ा भरोसा हम पर..

ना छुपाना कोई बात दिल में हो अगर,
रखना थोड़ा भरोसा हम पर;
हम निभाएंगे प्यार का यह रिश्ता इस कदर,
कि भुलाने पर भी ना भुला पाओगे हमें ज़िंदगी भर।

Read more...

कुछ मीठे पल याद आते हैं..

कुछ मीठे पल याद आते हैं,
पलकों पर आँसू छोड़ जाते हैं,
कल कोई और मिल जाये तो हमें न भूलना,
क्योंकि कुछ रिश्ते उम्र भर काम आते हैं।

Read more...

रिश्ते और रास्ते एक ही सिक्के के दो पहलू हैं

रिश्ते और रास्ते एक ही सिक्के के दो पहलू हैं,
कभी रिश्ते निभाते निभाते रास्ते खो जाते हैं,
और कभी रास्ते पर चलते चलते रिश्ते बन जाते हैं।

Read more...

जी ले ये पल जब हम साथ हैं...

साथ रहते-रहते यूँ ही वक़्त गुजर जायेगा,
दूर होने के बाद कौन किसे याद आएगा,
जी ले ये पल जब हम साथ हैं,
कल का क्या पता वक़्त कहाँ ले जायेगा।

Read more...

जिनसे अक्सर रूठ जाते हैं हम...

खामोश चेहरे पर हज़ारों पहरे होते हैं,
हँसती आँखों में भी ज़ख़्म गहरे होते हैं,
जिनसे अक्सर रूठ जाते हैं हम,
असल में उनसे ही तो रिश्ते और गहरे होते हैं।

Read more...

रिश्ते काँच की तरह होते हैं..

रिश्ते काँच की तरह होते हैं,
टूट जाएं तो चुभते हैं,
इन्हे संभालकर हथेली पर सजाना,
क्योंकि इन्हें टूटने मे एक पल,
और बनाने मे बरसो लग जाते हैँ।

Read more...
Please like this website on facebook

फेसबुक उपयोगकर्ता के लिए टिप्पणी करने हेतु आसान टिप्पणी बॉक्स

  © World Of Hindi Shayari. All rights reserved. Blog Design By: Jitmohan Jha (Jitu)

Back to TOP